FIFA World Cup 2022: इस्लामिक देश कतर में LGTB का समर्थन करने वालों पर कड़ी पाबंदी है। फीफा वर्ल्ड कप को लेकर कतर ने कड़े नियम भी बनाए हैं, लेकिन एक फैन ने सारे नियम-कानून को ताक पर रखते हुए न केवल रैनबो फ्लैग फहराया, बल्कि ईरानी महिलाओं का समर्थन भी किया।
इस फैन ने मैदान पर उतरकर हर किसी को एक साथ लपेटते हुए रैनबो फ्लैग लहरा दिया। सिक्योरिटी ने तुरंत मोर्चा संभाला और उसे मैदान के बाहर ले गए। इस पर ईरान की महिला जर्नलिस्ट Masih Alinejad ने लिखा- मारियो फेरी की तरह बहादुर बनो। जैसा कि कतर ने LGBTQ झंडे और Women Life Freedom नारों पर प्रतिबंध लगा दिया है, इस बहादुर ने LGBTQ, ईरानियों और यूक्रेनियन का समर्थन करके उन्हें दिखाया कि वह इतिहास के सही पक्ष में है। कतर की सरकार की तरह मत बनो। मारियो फेरी की तरह बनो..।
एक महिला यूजर ने लिखा- उसने LGBTQ+ फ्लैग और अपने टी-शर्ट पर लिखकर ईरानी महिलाओं के सम्मान में क्रांति और यूक्रेन के लोगों का समर्थन किया। यह आदमी सबसे समझदार है। मैं उसकी हिम्मत का दाद देती हूं। बता दें कि इस मैच में पुर्तगाल ने उरुग्वे को 2-0 से हराया।
इजराइल की एक राइटर Emily Schrader ने ट्वीट किया- फैन ने Qatar में FIFA World Cup में LGBTQ झंडे और शर्ट पर लिखे मेसेज के साथ मैदान पर दौड़ लगाई। वह ईरानी महिलाओं के सम्मान की लड़ाई लड़ रहा है। मैं सिर्फ धन्यवाद कहना चाहती हूं।
Fifa World Cup 2022: दम है तो रोक लो..! कतर के क्रूर नियमों पर भारी अंग्रेज फैन, शर्टलेस तस्वीर से मचाया धमालजेल या नजरबंद… घर लौटने पर ईरानी खिलाड़ियों को मिलेगी कौन सी सजा? फीफा में किया हिजाब का विरोध, नहीं गाया राष्ट्रगानCristiano Ronaldo FIFA World Cup: फीफा वर्ल्ड कप में गोल चोरी का मामला, पकड़ी गई क्रिस्टियानो रोनाल्डो की चीटिंग!
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें