सोनिया गांधी को गंगा राम अस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें वायरल रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन हुआ है। भर्ती के समय प्रियंका गांधी वाड्रा उनके साथ थीं। पहले भी उन्हें रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन की समस्या रही है। उनकी तबीयत मंगलवार से खराब थी। अस्पताल में उन्हें डॉक्टरों की टीम देख रही है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ आज सुबह छह बजे बागपत के मवीकलां से फिर शुरू हुई। हालांकि, प्रियंका गांधी बुधवार की सुबह राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में शामिल नहीं हुईं। उनके दोपहर बाद इस यात्रा में शामिल होने की संभावना है।
अस्पताल ने बाद में उनकी सेहत पर हेल्थ बुलेटिन जारी किया। अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ अजय स्वरूप ने कह, ‘सोनिया गांधी को आज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की देखरेख में डिपार्टमेंट ऑफ चेस्ट मेडिसिन में रखा गया है।’
Navbharat Times News App: देश-दुनिया की खबरें, आपके शहर का हाल, एजुकेशन और बिज़नेस अपडेट्स, फिल्म और खेल की दुनिया की हलचल, वायरल न्यूज़ और धर्म-कर्म… पाएँ हिंदी की ताज़ा खबरें डाउनलोड करें NBT ऐप
लेटेस्ट न्यूज़ से अपडेट रहने के लिए NBT फेसबुकपेज लाइक करें